Home Dish साबुदाना वड़ा इन 2 फ्लेवर्स

साबुदाना वड़ा इन 2 फ्लेवर्स

Introduce

Chef :

Sonal Sardesai Gautam

साबुदाना वड़ा इन 2 फ्लेवर्स

#VD2023 साबुदाना वड़े मुझे बहुत पसंद है और चुकंदर के संग अलग अलग डिश बनाना भी मुझे अच्छा लगता है। इसका गहरा गुलाबी रंग तो देखने में सुंदर लगता ही है, साथ में यह अत्यंत हेल्दी भी है। साबुदाने के वड़े भी चुकंदर संग बनाकर देखिए, बहुत स्वादिष्ट और बढ़िया बनते हैं। 💗

Cooking instructions

* Step 1

साबुदाने को चलते पानी के नीचे छलनी में धो लें और थोड़ा पानी डालकर, ढक कर, 2/3 घंटे भिगोकर रख दें। बीच में 1/2 बार थोड़ा पानी छिड़क कर मिक्स कर लें। साबुदाना फूल कर नरम हो जायेगा।
Image step 1 Image step 1 Image step 1

* Step 2

आलू को प्रेशर कुक कर लें। ठंडा होने पर छील लें और एक परात में रख लें।
Image step 2

* Step 3

मूंगफली को भून कर ठंडा कर लें। छिलके अलग कर लें।
Image step 3 Image step 3 Image step 3

* Step 4

मिक्सर जार में दरदरा पीस कर पाउडर बना लें।
Image step 4

* Step 5

चुकंदर को भी प्रेशर कुक कर कर ठंडा कर लें। अब चुकंदर को घिस कर अलग रख लें।
Image step 5

* Step 6

परात में रखे आलू को मैश करें, सोक किया हुआ तैयार साबुदाना, नमक, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, मूंगफली पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
Image step 6 Image step 6 Image step 6

* Step 7

मिश्रण को दो भाग में कर लें। दूसरे भाग में चुकंदर प्यूरी डालकर मिक्स करें।
Image step 7 Image step 7 Image step 7

* Step 8

दोनों मिश्रण के छोटे गोले बना कर अलग रख लें। आप चाहें तो इनको बंद डब्बों में फ्रिज में कुछ घंटों तक स्टोर कर सकते हैं। गोले टाइट हो जाएंगे। सर्व करने के टाइम इनको तलें।
Image step 8 Image step 8 Image step 8

* Step 9

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। साबुदाना के गोले डालकर 2/3 बैच में सुनहरा और करारा होने तक तलें।
Image step 9 Image step 9 Image step 9

* Step 10

चटनी या सॉस के संग गरमा गरम सर्व करें।
Image step 10 Image step 10 Image step 10

Note: if there is a photo you can click to enlarge it

10 Pieces Of Expert Nutrition Advice

1. Start Small

2. Fill Your Plate With Beans and Leafy Greens

3. Focus on Adding—Not Subtracting

4. Taste the Rainbow

5. Prioritize Potassium

6. Eat More Plants

7. Focus on Your Immune System

8. Try the Mediterranean Diet

9. Understand the Impact of Food

10. Guard Your Gut

See more
🇻🇳 Việt Nam 🇺🇸 USA

Copyright © 2024 Cookcic