Home Dish कोथिम्बीर वड़ी

कोथिम्बीर वड़ी

Introduce

Chef :

Sonal Sardesai Gautam

कोथिम्बीर वड़ी

#flour2 महाराष्ट्र की फेमस कोथिम्बीर वड़ी एक बेहद स्वादिष्ट, खस्ता और हेल्दी डिश है जिसे चाय के संग खाने में बहुत मज़ा आता है। यह मेरे परिवार में सभी को बहुत पसंद है।

Ingredient

Food ration :

4-6 सर्विंग

Cooking time :

30 मिनट
1.5 कप

बेसन

2 बड़े चम्मच

चावल का आटा

1 बड़ा चम्मच

दही

1 चम्मच

सफेद तिल

स्वादानुसार

नमक

1/2 चम्मच

चीनी

Cooking instructions

* Step 1

बेसन, चावल का आटा, और दही एक पतीले में डालें। स्वादानुसार नमक डालें।
Image step 1 Image step 1 Image step 1

* Step 2

3 कप पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अलग रख लें।
Image step 2

* Step 3

हरी मिर्च और लहसुन एक मिक्सर जार में डालें, थोड़ा पानी मिलाकर महीन पीस लें।
Image step 3 Image step 3

* Step 4

धनिया पत्ती को छांट कर, धोकर और सुखाकर काट लें।
Image step 4

* Step 5

मूंगफली को सूखा भून लें। थोड़ा ठंडा कर कर छिलका उतार लें।
Image step 5 Image step 5 Image step 5

* Step 6

मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें।
Image step 6 Image step 6

* Step 7

कढ़ाई में तेल गरम करें। सफेद तिल और हरी मिर्च - लहसुन का पेस्ट मिलाकर भूनें।
Image step 7 Image step 7 Image step 7

* Step 8

मूंगफली पाउडर मिलाकर 1-2 मिनट भूनें।
Image step 8 Image step 8

* Step 9

कटी धनिया पत्ती डालकर मिलाएं, कुछ सेकंड तक चलाकर भूनें। आंच से हटाएं।
Image step 9 Image step 9

* Step 10

तैयार बेसन - चावल आटे का घोल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
Image step 10 Image step 10

* Step 11

हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी डालकर मिलाएं।
Image step 11

* Step 12

मध्यम आंच पर रख कर अच्छी तरह चलाते हुए, गाढ़ा होने तक पकाएं।
Image step 12 Image step 12

* Step 13

तैयार मिश्रण को रोटी के डब्बे में डालकर अच्छी तरह थपथपाकर सेट करें।
Image step 13 Image step 13

* Step 14

ढक कर 1/2 घंटे तक सेट होने केलिए अलग रख लें। अब ध्यान से एक थाली के ऊपर पलट लें।
Image step 14 Image step 14

* Step 15

हल्के हाथों से चौकोर टुकड़ों में काट लें।
Image step 15 Image step 15 Image step 15

* Step 16

गरम तवे पर 2 चम्मच तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें / शैलो फ्राई कर लें।
Image step 16 Image step 16 Image step 16

* Step 17

आप चाहें तो इन्हें डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
Image step 17 Image step 17 Image step 17

* Step 18

टोमेटो केचप या मनपसंद चटनी के संग परोसें। चाय के साथ खाने में इसका अलग ही मज़ा है। 😀
Image step 18 Image step 18

* Step 19

आप भी ज़रूर बनाएं, खिलाएं और खाएं। पसंद आए तो मुझे कुकस्नैप भेजना न भूलें। 💕
Image step 19 Image step 19

Note: if there is a photo you can click to enlarge it

10 Pieces Of Expert Nutrition Advice

1. Start Small

2. Fill Your Plate With Beans and Leafy Greens

3. Focus on Adding—Not Subtracting

4. Taste the Rainbow

5. Prioritize Potassium

6. Eat More Plants

7. Focus on Your Immune System

8. Try the Mediterranean Diet

9. Understand the Impact of Food

10. Guard Your Gut

See more
🇻🇳 Việt Nam 🇺🇸 USA

Copyright © 2024 Cookcic