Home Dish पिंक साबूदाना वड़ा

पिंक साबूदाना वड़ा

Introduce

Chef :

Sonal Sardesai Gautam

पिंक साबूदाना वड़ा

#BCAM2020

Cooking instructions

* Step 1

साबूदाने को छलनी में डालकर, अच्छी तरह चलाते हुए पानी के नीचे धो लें।
Image step 1 Image step 1

* Step 2

2-3 घंटे पानी में भिगो कर ढक कर अलग रख लें। ध्यान रहे, साबूदाना पानी में तैरना नहीं चाहिए, भिगोने केलिए केवल 1/2 कप पानी या आवश्यक्तानुसार पानी लें।

* Step 3

मूंगफली को धीमीं आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें, थोड़ा ठंडा कर लें।

* Step 4

आप चाहें तो मूंगफली के छिलके उतार सकते हैं, मैं इनका प्रयोग छिलके सहित करतीं हूँ। मूंगफली को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पाउडर पीस लें। अलग रख लें।

* Step 5

अब एक बड़ी परात में भिगोया हुआ साबूदाना डालें, उबले और छीले हुए (ठंडे किये हुए) आलू मसलकर डालें।
Image step 5

* Step 6

मूंगफली पाउडर डालकर सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। चुकंदर को प्रेशर कुक कर कर, ठंडा कर कर पहले से महीन पीस कर तैयार रखी प्यूरी डालें।।
Image step 6 Image step 6

* Step 7

भुना जीरा, स्वादानुसार नमक, चीनी, हरी मिर्च, हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिलाएं ।

* Step 8

मिश्रण को अच्छी तरह गूंथ लें।

* Step 9

गूंथें हुए मिश्रण की छोटी छोटी टिक्कियां बनाएं। टिप - चाहें तो, इन्हें बंद डब्बे में फ्रिज में रखें, इससे मिश्रण अच्छी तरह बाइंड हो जाता हैं।
Image step 9 Image step 9 Image step 9

* Step 10

डीप फ्राई करने केलिए तेल को अच्छी तरह गरम कर लें।
Image step 10

* Step 11

अब माध्यम आंच पर टिक्किया तलने डालें। दोनों तरफ से सुनहरा और करारा होने तक टिश्यू पेपर पर ड्रेन कर लें।
Image step 11 Image step 11 Image step 11

* Step 12

सॉस या चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
Image step 12 Image step 12

Note: if there is a photo you can click to enlarge it

10 Pieces Of Expert Nutrition Advice

1. Start Small

2. Fill Your Plate With Beans and Leafy Greens

3. Focus on Adding—Not Subtracting

4. Taste the Rainbow

5. Prioritize Potassium

6. Eat More Plants

7. Focus on Your Immune System

8. Try the Mediterranean Diet

9. Understand the Impact of Food

10. Guard Your Gut

See more
🇻🇳 Việt Nam 🇺🇸 USA

Copyright © 2024 Cookcic